देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर ने प्रेमनगर क्षेत्र में विधायक निधि से बानी आवारा गौ वंशो के पीने हेतु निर्मित प्याऊ का निरीक्षण किया । इस अवसर पर विधायक सविता कपूर ने कहा कि पूरे क्षेत्र में आवारा गौ वंशो की संख्या बहुत अधिक है लेकिन यहाँ इनके सेवा करने वाले भी बहुत लोग है जो दिन रात सेवा में लगे रहते है । सिटीजन फ़ॉर क्लीन एंड ग्रीन ऐम्बिएस भी लगातार इस कार्य मे लगी रहती है । विधायक सविता कपूर ने कहा कि प्रेमनगर में जल्द ही गौशाला निर्माण भी होने जा रहा है ।

इस अवसर पर हरीश कोहली, विक्की खन्ना, आलोक आहूजा, हिमांशु गोगिया, भूषण भटिया, अर्जुन कोहली  के साथ समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

#MLA Savita Kapoor,#Savita Kapoor,##Dehradunnews,#Uttarakhandnews ,