खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी केंद्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम की घोषणा की, नई टीम में 13 उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महांमत्रियों को जगह मिली हैं। बीजेपी ने रमन सिंह, वसुंधरा राजे, रघुबर दास, बैयजंत पांडा, सौदान सिंह, सरोज पाण्डेय, रेखा वर्मा, डीके अरुणा, एम. चौबा एओ, अब्दुल्ला कुट्ठी, लक्ष्मीकांत बाजपेई, लता उसेंडी और तारिक मंसूर को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है. इसके अलावा बीजेपी ने 8 राष्ट्रीय महामंत्री भी बनाए हैं. इसमें अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, तरुण चुग, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, संजय बंदी और राधामोहन अग्रवाल का नाम शामिल है. पार्टी ने 1 राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), 1 राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय सचिव, 1 कोषाध्यक्ष और 1 सह-कोषाध्यक्ष के नाम का भी ऐलान किया है. बीजेपी ने बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाया है. शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री नियुक्त किया है. राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, नरेश बंसल अब से सह-कोषाध्यक्ष होंगे. इसके अलावा विजया राहटकर, सत्या कुमार, अरविंद मेनन, पंकजा मुंडे, नरेंद्र सिंह रैना, अल्का गुर्जर, अनुपम हाजरा, ओमप्रकाश धुर्वे, ऋतुराज सिन्हा, आशा लाकड़ा, कामाख्या प्रसाद तासा, सुरेंद्र सिंह नागर, अनिल अंटोनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है .

#BJP,#BJP National Team Announce,#JP Nadda,