टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा वनडे आज
(स्पोर्ट्स डेस्क): टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा वनडे आज बारबाडोस में खेला जाएगा, सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने ने 5 विकेट से अपने नाम किया था, टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हैं और आज का मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, वहीं वेस्टइंडीज की टीम पहले मैच में हार के बाद दूसरे में कमबैक के इरादे से मैदान पर उतरेगी. पहले मैच में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने मिलकर कुल 7 विकेट लिए जिससे विंडीज टीम की पारी 114 रन पर सिमट गई. इस आसान से लक्ष्य को हासिल करने में जरूर भारत ने 5 विकेट गंवा दिए. ईशान किशन ने अर्धशतक जड़ा. चार विकेट लेने वाले चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. ऐसे में संभवत: वह प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करेगी. टीम इंडिया खिलाड़ियों को दूसरे वनडे में भी मौका दे सकती है.
#IND vs WI,#India vs West Indies,#BCCI,#Team India ,






