उत्तराखण्ड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल बने भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गयी हैं, वही उत्तराखण्ड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल लंबे समय तक संगठन में रहे हैं, और वर्तमान में उत्तराखण्ड से राज्यसभा सांसद हैं . उत्तराखण्ड भाजपा में सांसद नरेश बंसल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर जश्न का माहौल हैं । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री, एक राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), एक राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह-कोषाध्यक्ष और 13 राष्ट्रीय सचिव के नामों का एलान किया गया है। संगठन के भीतर किए इन बदलावों को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा कदम माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि इन बदलावों से बीजेपी और मजबूत होगी और जमीन पर इसका असर मतदान प्रतिशत पर जरूर दिखेगा.
#BJP,#Naresh Bansal,#Uttarakhand BJP,#JP Naddha,







