फिल्म ‘कुशी’ का टाइटल ट्रैक रिलीज
(बॉलीवुड डेस्क): अपकमिंग फिल्म ‘कुशी’ का टाइटल ट्रैक भी रिलीज कर दिया गया है। शुक्रवार को फिल्म के मेकर्स ने गाने के तेलुगु वर्जन के साथ-साथ हिंदी वर्जन भी रिलीज कर दिया. इस गाने को हेशम अब्दुल वहाब ने गाया है। वहीं, रकीब आलम ने गाने के बोल लिखे हैं। रिलीज किए गए इस गाने में सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की किलर केमिस्ट्री की झलक दिखाई देती है। फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुशी' जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों में रहने वाले एक सेना के जवान और एक लड़की की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। रोमांटिक ड्रामा के गाने पहले से ही दर्शकों का दिल जीत रहे हैं
#Vijay Devarakonda,#Samantha Ruth Prabhu,#Kushi,#Bollywood News,#Kushi Title Song Release,







