ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार प्रकरण का महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने लिया संज्ञान
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): ऊधमसिंहनगर के किच्छा में पहले दो पत्नियों की हत्या सहित तीसरी पत्नी को भी अमानवीय यातनाएं देने, अपनी मासूम बेटी की निर्मम हत्या व अपने नवजात बेटे को बेचने के प्रकरण के की खबर संज्ञान में आने पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने इस गंभीर प्रकरण में स्वतः संज्ञान लेते हुए डीआईजी पी रेणुका से फोन पर वार्ता कर जानकारी ली और मामले में आरोपी के विरुद्ध जांच के साथ कड़ी से कड़ी कार्यवाही सजा देने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कहा कि ये घटना अत्यंत शर्मनाक है और अत्यंत निन्दनीय है। वहीं उधर हरिद्वार की 6 माह से बीमार चल रही युवती को तंत्र मंत्र ठीक करने के नाम पर बिजनौर में एक तांत्रिक व उसके साथियों द्वारा दुष्कर्म के मामले की खबर में भी महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरिद्वार से बात कर मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कड़ाई से कार्यवाही के लिए कहा है। मामले में अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि इसमें इसमें जांच के साथ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए जिस पर डीआईजी पी रेणुका ने कहा की हम उक्त आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेंगें।
इस प्रकरण पर महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा है कि हमे ऐसे घटिया और आपराधिक मानसिकता के लोगो के छलावे से दूर रहना चाहिए और इस प्रकार के किसी भी फोनकॉल या संपर्क के व्यक्ति की जानकारी त्वरित रूप से नजदीकी पुलिस चौकी/ थाने में देनी चाहिए।
#dehradunnews,#uttarakhandnews,#Women Commission President Kusum Kandwal ,







