(स्पोर्ट्स डेस्क): प्रतिष्ठित टूर्नामेंट एशेज़ 2023 के पांचवे मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रन से हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड ने शुरुआत के लगातार दो टेस्ट गंवाने के बाद भी सीरीज़ में शानदार वापसी और एक मैच ड्रॉ होने के बाद भी सीरीज़ में 2-2 से बराबरी पर रही. पांचवे मैच में  इंग्लैंड ने पहली पारी में 283 रन बनाए थे, इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 295 रन बनाए। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 395 रन बनाए और 384 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 334 रन ही बना पाई और मैच 49 रन से हार गई। टेस्ट सीरीज के शुरुआत दो मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते थे। इंग्लैंड ने तीसरा मैच जीतकर वापसी की और चौथा मैच ड्रॉ रहा। पांचवां मैच जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म की। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इसके साथ ही संन्यास ले लिया। एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच गंवाने के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम WTC की मौजूदा पॉइंट्स टेबल में 26 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जिसमें टीम का अंक प्रतिशत 43.33 का है. वहीं इंग्लैंड की टीम भी अब 43.33 अंक प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है. 

#ENG vs AUS,#Ashes 2023,#Ashes 2023, ENG vs AUS,