देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा कैंट विधानसभा के प्रेमनगर कांवली मंडल द्वारा 3 किलोमीटर लंबी तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में करीब 3 किलोमीटर लंबे काफिले ने प्रेमनगर कांवली मंडल के अनुराग चौक  से शुरू होकर बल्लीवाला होते हुए सीमाद्वार तक भृमण किया। देशभक्ति से ओत प्रोत क्षेत्रवासियों ने तिरंगा वाहन रैली का जगह-जगह स्वागत किया।


तिरंगा यात्रा में मोजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय हरबंस कपूर के पुत्र अतुल कपूर ने रैली के अंत में रैली में मौजूद भाजपा के सभी कार्यकर्ता एवं  पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की पूरे भारत मे राष्ट्रभक्ति का अलख जगाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है। हम इस यात्रा के माध्यम से सर्वे भवन्तु सुखिन की कामना करते है।


रैली में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हिमांशु गोगिया, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, वरिष्ट भाजपा नेता संतोष कोठियाल, राजेश छेत्री, तरुण जैन, राघव दीवान, सूरज बिष्ट, प्रवीण नेगी, आदि लोग मौजूद रहे.

#TirangaYatra,#BJM#dehradunnews,#uttarakhandnews#HarGharTiranga,