(स्पोर्ट्स डेस्क): वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज 150 रन का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाए। टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना पाई।  इस मुकाबले में टीम इंडिया की बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप हुई. तिलक वर्मा के अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छा परफॉर्म नहीं कर सका. त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 149 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम 145 रन ही बना सकी. टीम इंडिया ने जीत हुआ मैच गंवा दिया. उसकी शुरुआत खराब रही थी. ओपनर ईशान किशन महज 9 रन बनाकर आउट हुए थे. जबकि शुभमन गिल 3 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर कुछ जोड़े. सूर्या 21 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए. तिलक ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 39 रनों की शानदार पारी खेली. हार्दिक पांड्या 19, संजू सैमसन 12, अक्षर पटेल 13 और कुलदीप यादव 2 रन बनाकर आउट हुए। निचले क्रम पर अर्शदीप सिंह ने दो चौके लगाकर भारतीय टीम की उम्मीद जगाईं, लेकिन आखिरी ओवर में वे रनआउट हो गए। भारत को आखिरी बॉल पर जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी, लेकिन मुकेश कुमार एक रन ही ले पाए और टीम इंडिया ये मैच 4 रन से हार गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रॉवमैन पॉवेल और निकोलस पूरन ने शानदार पारियां खेलीं। पॉवेल ने 32 गेंदों में 3 चौके-3 छक्के ठोक 48 रन बनाए तो वहीं निकोलस पूरन ने 34 गेंदों में 41 रन जड़े। अर्शदीप सिंह और युजवेन्द्र चहल ने दो-दो विकेट लिए।

#IND vs WI,#India vs West Indies 1st T20,#BCCI,#Team India,#Cricket News,#,