(बॉलीवुड डेस्क) : अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मैदान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दर्शकों को इस फिल्म का पिछले काफी समय से इंतजार है। मैदान' भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी पर बेस्ड है. फिल्म में अजय देवगन 'अब्दुल रहीम' की भूमिका मे नजर आएंगे. 'मैदान' का निर्देशन अमित रवींद्रनाथ शर्मा ने किया है. जिन्होंने 'बधाई हो' जैसी मजेदार फिल्म बनाई थी. इस फिल्म को जी स्टूडियोज ने निर्माता बोनी कपूर, आकाश चावला व अरुणव जॉय सेनगुप्ता के साथ मिलकर बनाया है. फिल्म की रिलीज डेट को भी कई बार बदला जा चुका है। अब मैदान के फर्स्ट लुक और ट्रेलर को लेकर नयी खबर सामने आ रही हैं । खबर है कि 8 और 9 अगस्त को चेन्नई में एक सिने एक्सपो होना है। बोनी कपूर यहां पर इस फिल्म का ट्रेलर दिखाएंगे। इसके अलावा यहां इस फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी दिखाई जाएंगी।

#Maidaan,#Ajay Devgn,