खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त को शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है। भारत का चंद्रयान-3 चांद के बेहद करीब पहुंच चुका है और 23 अगस्त की शाम को इसकी चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की उम्मीद है. चंद्रयान-3 इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) का तीसरा मून मिशन है और अगर यह कामयाब होता है तो भारत, अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश होगा. इसरो ने साल 2019 में चंद्रयान-2 को भी चांद के साउथ पोल के लिए रवाना किया था. हालांकि इसका लैंडर 6 सितंबर 2019 को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करते वक्त क्रैश हो गया था. इस मिशन के फेल होने के बाद चंद्रयान-3 की घोषण की गई थी.

#Chandrayaan-3 Mission,#Chandrayaan-3,#Chandrayaan-3 Landing,#ISRO,#Chandrayaan,