यूपी में 1 सितम्बर से वोटर चेतना अभियान चलाएगी भाजपा
लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी मतदाता चेतना अभियान कार्यक्रम के तहत युवा मतदाताओं को साधने में जुट गई है. बीजेपी ने ग्राउंड जीरो पर काम शुरू कर दिया है. बीजेपी की कोशिश हैं की 2019 के लोकसभा चुनाव का इतिहास दोहरा सके. इसी क्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश में 01 सितम्बर से वोटर चेतना अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर युवाओं से सम्पर्क करेंगे और उनका नाम मतदाता सूची में अंकित करायेंगे। उत्तर प्रदेश में वोटर चेतना अभियान 1 से 15 सितम्बर तक चलेगा। गौरतलब है कि मतदाता चेतना अभियान कार्यक्रम के तहत बीजेपी युवा मतदाताओं को साधने में जुटी हुई है. कार्यक्रम का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को बीजेपी के पाले में करने की है. मतदाता चेतना अभियान के तहत बीजेपी 3 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम कर रही है. 1 जनवरी 2024 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करनेवाले मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से जोड़ा जाएगा. दूसरा काम मतदाता सूची में दर्ज गलत नामों को ठीक कराने भी शामिल है. तीसरा बिंदु भी काफी महत्वपूर्ण है. एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से कटवाने का है. इससे पहले उत्तर प्रदेश के सभी जिलो में वोटर चेतना अभियान के लिए 24 अगस्त को जिला कार्यशाला तथा 25 व 26 अगस्त को सभी 1918 मंडलो में मंडल कार्यशाला आयोजित की जायेगी। इसके बाद मतदाता सूची विशेष सम्पर्क अभियान सुनिश्चित किया जाएगा, जिसमें सभी जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।
#Lok Sabha Election 2024,#BJP Voter Consciousness Campaign,#UP news,







