UP Election: अपराधियों, गुंडों को हराने के लिए आपको एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशियों को मतदान करना है: पीएम मोदी
लखनऊ, खबर न्यू इंडिया: पीएम नरेंद्र मोदी ने कासगंज में जनसभा को किया . पीएम मोदी ने कहा, गरीबों की सरकार जब होती है तो वो इसी प्रकार- सबका साथ, सबका विकास के रास्ते पर काम करती है. लेकिन जब घोर परिवारवादी सरकार में रहते हैं तो वो अपने परिवार से बाहर सोच भी नहीं सकते हैं. लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, घोर परिवारवादियों ने ऐसे अपराधी चुनाव के मैदान में उतारे हैं, जो आपसे खार खाये बैठे हैं. इन अपराधियों, गुंडों को हराने के लिए आपको एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशियों को मतदान करना है. अपराधियों को कभी आप बदला लेने का मौका न देना. प्रधानमंत्री ने कहा, योगी जी ने यूपी में सुरक्षा का जो माहौल दिया है, उसने समृद्धि का नया द्वार खोला है. समाज का हर वर्ग मेहनत करे, उन्नति करे, इसके लिए जो माहौल जरूरी है, वो माहौल योगी जी की सरकार ने दिया है. उन्होंने कहा योगी सरकार ने यूपी से माफियाराज को खत्म किया। लोगों में भय का माहौल खत्म हुआ है। देश का सबसे बड़ा राज्य होने के बाद भी अर्थव्यवस्था में छठें नंबर पर था, आज योगी की सरकार ने अर्थव्यवस्था को दूसरे नंबर पर लाया है। पीएम मोदी ने कहा, आज आपके पास ऐसा मुख्यमंत्री है जिस पर विरोधियों ने भी कभी भ्रष्टाचार का आरोप लगाने की कोशिश नहीं की है. यहां पहले जो मुख्यमंत्री रहे हैं, उन पर कैसे-कैसे आरोप हैं, ये यूपी के लोग अच्छे से जानते हैं.







