UP Election: योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश से गुंडाराज का सफाया कर दिया: अमित शाह
बरेली, खबर न्यू इंडिया। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अखिलेश के राज में कभी भी यूपी के गरीबों का भला नहीं हुआ। अमित शाह यहां एक चुनावी जनसभा में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधा। अमित शाह बोले ''अखिलेश के राज में कभी यूपी के गरीबों का भला नहीं हुआ।
गृह मंत्री ने कहा कि पहले चरण में सपा-आरएलडी साफ हो चुकी है। उन्होंने कहा, ''मैं आपको विश्वास दिला रहा हूं कि भाजपा तीन सौ सीटो से पार जा रही है। एक बार फिर योगी सरकार बन रही है। 2017 से पहले जब मैं यूपी आता था तो एक ही मांग थी कि गुंडाराज खत्म कर दो। आज योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रूहेलखंड से गुंडाराज खत्म कर दिया है। गृह मंत्री ने आगे कहा, '' उत्तर प्रदेश के तीन बड़े माफिया नाम है- आजम खां, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी। अब ये तीनों जेल में है। गलती से भी सपा की सरकार बनी तो ये तीनों जेल में रहेंगे क्या। ये भाजपा ही है जो माफियाओं को जेल भेजती है।''







