नई दिल्ली,खबर न्यू इंडिया। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बीजेपी-आरएसएस पर हिंदू बनाम मुस्लिम को मुद्दा बनाकर सीटें बढ़ाने का आरोप लगाया है। बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दावा किया कि बीजेपी-आरएसएस की एक आंतरिक रिपोर्ट यह है जोकि इन्हें ये बताती है कि यूपी में कुल 140 सीटें आ रही हैं। अब ये चुनाव को हिंदू बनाम मुस्लिम बनाकर अपनी कुछ सीटें बढ़ाने में लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी को उत्तर प्रदेश चुनाव में 140 से 165 के बीच में सीटों पर ही जीत मिलेगी, यह इनकी अपनी रिपोर्ट है। टिकैत ने कहा कि अब बीजेपी यही कोशिश है कि सत्ता हाथ से नहीं जानी चाहिए। यूपी के लोग इनसे नाराज हैं। इस बार बीजेपी को वोट नहीं दे रहे हैं, लेकिन ये गड़बड़ी करने में लगे हुए हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर चुनाव को हिंदू मुस्लिम करने के लिए संघ ने दबाव बनाया हुआ है। इसलिए गड़बड़ी की कोशिश में लगे हुए हैं कि बस सत्ता नहीं जानी चाहिए ।