अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करने जा रहे अपना सोशल मीडिया ऐप लॉन्च
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया नेटवर्क लॉन्च करने जा रहे हैं। ट्रंप ने यह कदम ट्विटर द्वारा खुद को बैन किए जाने के बाद उठाया है। जानकारी के मुताबिक इसी मार्च के अंत तक इस एप को लॉन्च कर देंगे। फॉक्स बिजनेस के सूत्रों के अनुसार इसका नाम ट्रुथ सोशल रखा है। रिपोर्ट के अनुसार यह नेटवर्क चालू तिमाही के अंत में पूरी तरह से चालू हो जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलाजी ग्रुप वर्तमान में इस ऐप का बीटा परीक्षण कर चुका है। अमेरिकी मार्च अंत तक यह ऐप डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि ट्रंप का नया नेटवर्क अभी सार्वजनिक नहीं है लेकिन एप्पल ऐप स्टोर में प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध है।







