अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुरंत यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा
वॉशिंगटन: अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुरंत यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा है. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध टालने की कोशिशें नाकाम होती नजर आ रही हैं. यही वजह है कि मौजूदा हालातों को देखकर आशंका जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में कुछ बड़ा हो सकता है. यदि दोनों देशों में जंग होती है, तो फिर ये केवल दो देशों का मुद्दा नहीं रह जाएगा. इस जंग के विश्व युद्ध बनते देर नहीं लगेगी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेनने रूसी हमले की बढ़ती आशंका को देखते हुए अपने नागरिकों से यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा है. बाइडेन के कहा कि अमेरिकी नागरिक जल्द से जल्द यूक्रेन अब छोड़ दें. यूक्रेन में रूसी आक्रमण के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति बाइडेन ने यह अपील की है. गौरतलब है कि अमेरिका चेतावनी दे चुका है कि यूक्रेन पर हमले की सूरत में रूस को भारी नुकसान उठाना होगा, लेकिन इस चेतावनी का खास फायदा नहीं हुआ.







