एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा मैच
(स्पोर्ट्स डेस्क) : एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में आज श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जा रहा है. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 258 रनों का लक्ष्य रखा है. इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। श्रीलंका के सदीरा समराविक्रमा ने सिर्फ 72 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली , उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं बांग्लादेश के लिए हसन महमूद और तस्कीन अहमद ने तीन-तीन विकेट झटके. इसके अलावा शोरिफुल इस्लाम को दो विकेट मिले. बांग्लादेश की टीम सुपर चार के पहले मैच में पाकिस्तान से हार चुकी है और फाइनल की रेस में बने रहने के लिए इस टीम को जीत जरूरी है। वहीं, गत चैंपियन श्रीलंका भी जीत के साथ फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगा।
#AsiaCup2023#AsiaCup#BCCI#SLvsBAN,







