अक्षय कुमार ने जारी किया 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर
(बॉलीवुड न्यूज़): अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर अपनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (वेलकम 3) का टीजर जारी कर दिया है. टीजर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है, “ खुद को और आप सब को एक बर्थडे गिफ्ट दिया है आज. अगर आपको ये पसंद आए और आप थैंक्स कहेंगे तो मैं वेलकम (30 कहूंगा).” इसके साथ ही अक्षय ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. जिसके मुताबिक 'वेलकम टू द जंगल' अगले साल 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.







