घोसी उपचुनाव में जीत के बाद सपा में जश्न का माहौल
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): घोसी विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद समाजवादी पार्टी जहां बहुत उत्साहित है और 2024 लोकसभा चुनाव के पहले इसे बड़ी जीत के रूप में देख रही है, समाजवादी पार्टी के नेता और गठबंधन के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत से विपक्ष में जश्न का माहौल है। उपचुनाव में वैसे तो मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच था, लेकिन प्रतिष्ठा एनडीए और इंडिया गठबंधन की दांव पर लगी थी। सपा प्रत्याशी की इस विशाल जीत से विपक्षी दलों का गठबंधन 'इंडिया' चहक उठा। विपक्ष के नेताओं ने कहा कि 'इंडिया' को जनता ने स्वीकार किया है। घोसी उपचुनाव के नतीजे लोकसभा चुनाव- 2024 पर भी दिखेंगे।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जीत को लेकर कहा, यह झूठे प्रचार और जुमला जीवियों की पराजय है। दलबदल-घरबदल की सियासत करने वालों की हार है।
उन्होंने कहा कि यह नतीजा भाजपा का अहंकार और घमंड को चकनाचूर करने वाला है। ये एक ऐसा चुनाव है, जिसमें जीते तो एक विधायक हैं पर हारे कई दलों के भावी मंत्री हैं। इंडिया टीम है और पीडीए रणनीति। जीत का हमारा ये नया फॉर्मूला सफल साबित हुआ है। घोसी की जनता को धन्यवाद।
#AkhileshYadav#GhosiBypoll2023#GhosiBypoll#SP#BJP#LokSabhaElection2024,







