मुजफ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया। उत्तर प्रदेश  की सबसे प्रतिष्ठापूर्ण सीट माने जाने वाली मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा सीट पर जिले में सबसे कम 61.3  प्रतिशत मतदान हुआ, जो भाजपा व गठबंधन दोनों दलों के प्रत्याशियों के लिये चिंता का विषय है। बाजी किसी भी तरफ पलट सकती है। मुजफ्फरनगर शहर सीट पर पूरे देश की निगाहे लगी हुई है।

शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल वर्तमान में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार है, जबकि गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप बंटी के परिवार में भी 55 वर्षो से विधायक बनते आ रहे है। सुबह सात बजे से प्रारम्भ हुए मतदान में शाम छह बजे तक 61.3 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि खतौली विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 69.70  प्रतिशत वोट पडे। मीरापुर विधानसभा पर भी लगभग 64 प्रतिशत ही वोटिंग हुई है। इसी प्रकार पुरकाजी विधानसभा सीट पर 63 प्रतिशत, चरथावल विधानसभा पर 66.34 प्रतिशत, बुढाना पर 67.69 प्रतिशत मतदान हुआ है।