यूपी में बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों के नाम तय, जल्द हो सकती है घोषणा
लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी में बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों के नाम तय हो गए हैं, 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी अपनी टीम फाइनल करने में जुट गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी सितंबर के पहले हफ्ते में जिला अध्यक्षों की घोषणा कर सकती है. यूपी में भाजपा ने 2024 के लिए मिशन-80 का लक्ष्य रखा है। पार्टी इस लक्ष्य को हासिल करने में जोर-शोर से जुटी भी है। प्रदेश नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर लखनऊ से दिल्ली तक मंथन किया। जानकारी के मुताबिक जिन जिला अध्यक्षों का कार्यकाल 2 या उससे ज्यादा बार का हो चुका है, उन्हें बदला जाएगा, जो जिला अध्यक्ष विधायक, एमएलसी या मेयर बन चुके हैं, उनको भी बदलने की बात कही गई है. इसके साथ ही जिन जिला अध्यक्षों का परफॉर्मेंस ठीक नहीं है या उनके खिलाफ कोई शिकायत मिली है, उनको भी बदलने की बात कही गई है.
#UP BJP#UP News#UPBJPDistrictPresidents#LokSabhaEletion2024,,







