Asia Cup 2023: एशिया कप के दूसरे मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात
(स्पोर्स्ट डेस्क) : एशिया कप 2023 में ग्रुप-बी का पहला मुकाबला गतविजेता श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया. इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन ये निर्णय श्रीलंकाई गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया. श्रीलंका की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश की टीम 42.4 ओवर में 164 रन पर ऑलआउट हो गई. श्रीलंका के सामने जीत के लिए 165 रनों का मामूली सा टारगेट था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 39 ओवर में 5 विकेट खोकर 165 रन बनाते हुए जीत दर्ज कर ली. अब एशिया कप 2023 में ग्रुप-ए का अगला मुकाबला 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच में खेला जाएगा.
#AsiaCup2023,#AsiaCup#Sri Lanka vs Bangladesh,







