देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : सीएम धामी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पूर्व राष्ट्रपति रामननाथ कोविंद की अध्यक्षता में 'एक देश एक चुनाव' विषय पर बनाई कमेटी का स्वागत किया है । सीएम धामी ने कहा की निश्चित रूप से राष्ट्रहित में एक सराहनीय प्रयास है, जिसके लिए मैं सवा करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता हूं और इस महत्वपूर्ण कदम का स्वागत और अभिनंदन करता हूं। 

सीएम धामी ने कहा की 'एक देश एक चुनाव' पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है। आपीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में इस अभिनव पहल से धन और समय दोनो की बचत होगी और बार बार चुनाव से विकास कार्यों में उत्पन्न होने वाली बाधा से भी मुक्ति मिलेगी। इस पहल से सरकारों और ब्यूरोक्रेसी को चुनावों के आयोजन के बजाय राष्ट्र के विकास में योगदान देने का अधिक अवसर प्राप्त होगा। सशक्त और समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन नितांत आवश्यक है। ये बहुत ही अच्छा निर्णय है कि देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में यह कमेटी गठित हुई है जो निश्चित रूप से 'एक देश एक चुनाव' के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर शीघ्र ही एक सकारात्मक नतीजे पर पहुंचेगी।

 

#OneNationOneElection#pmmodi,#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#dehradunnews#uttarakhandnews ,