अब मुज़फ्फरनगर में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, शहरवासी इलेक्ट्रिक बसों में कर सकेंगे सफर
मुज़फ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुज़फ्फरनगर वासी अब इलेक्ट्रिक बसों में कर सकेंगे सफर जाम के झाम व किराए में बढ़ती महंगाई से आम जनता को निजात मिलेगी और वायु प्रदूषण भी काम होगा। प्रदेश की समस्त नगर निगमों के साथ मुजफ्फरनगर शहर को भी इलेक्ट्रिक बस योजना में शामिल किया गया है। प्रदेश सरकार नगरों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने जा रही है। बड़ा क्षेत्रफल होने के कारण नगर निगमों साथ मुजफ्फरनगर और हापुड़ नगरपालिका को भी इसमें शामिल किया गया है। वही इसके बाद एडीएम प्रसासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने ई -बस सेवा के बस स्टेंड के लिये शाहवली व शेरनगर गांव में बस स्टैंड के लिये जगह का निरीक्षण भी किया। शासन ने नगर पालिका को पत्र लिखकर इलेक्ट्रिक बस अड्डे के लिए पांच एकड़ जमीन की व्यवस्था करने के लिए कहा है। बस अड्डे पर ही इलेक्ट्रिक बसें खड़ी होंगी। शहर में हाईवे के मुख्य मार्गों से शहर तक ये बसें चलाई जाएंगी।
#MuzaffarnagarNews#UPNews#electricbuses,







