नई दिल्ली, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : नई दिल्ली में भारत की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन से भारत और पीएम मोदी की धाक पूरी दुनिया में जम गई है। इस समिट में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत दुनिया भर के बड़े-बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर देश की राजधानी दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया था और सुरक्षा के भी चाक चौबंद रहे.  जी-20 समिट में भारत की कूटनीतिक जीत की सबसे बड़ी बात ये है कि रूस और यूक्रेन पर शानदार बैलेंसिंग करते हुए नई दिल्ली घोषणा पत्र पर वर्ल्ड लीडर्स को सहमत कर लिया। पिछले साल बाली में जी-20 समिट हुआ, लेकिन रूस-यूक्रेन के मुद्दे पर सदस्य देशों का झुकाव ज्यादातर यूक्रेन की तरफ था। हालांकि भारत इस समिट में दिल्ली घोषणापत्र पर वर्ल्ड लीडर्स को एक साथ लाने में सफल रहा।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद ऋषि सुनक पहली बार अपने तीन दिवसीय दौरे पर भारत अपनी पत्नी अक्षता मूर्ती के साथ आए। इस दौरान उन्होंने ANI को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें अपने हिंदू होने पर गर्व है। जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यही समय है जब हम सबको एक साथ चलना है इसलिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र हम सबके लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है। वैश्विव अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल हो, उत्तर और दक्षिण में बंटवारा हो, पूर्व और पश्चिम की दूरी हो, भोजन, ईंधन और उर्वरक का प्रबंधन हो, आतंकवाद साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा या जल सुरक्षा, हमें भावी पीढ़ियों के लिए इसका ठोस समाधान ढूंढना होगा। पीएम मोदी और जी-20 शिखर सम्मेलन में आए कुछ नेताओं ने भारत मंडपम में 'ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस' को लॉन्च किया। इस एलायंस को 19 बड़े कंज्यूमर, प्रोड्यूसर और 12 संस्थाओं के सपोर्ट से लॉन्च किया गया है। G20 में दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान उनके खाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत में G20 के समापन पर रिकॉर्ड जलवायु सहायता प्रतिबद्धता की घोषणा की।

#PMNarendraModi#PMModi#G20SummitDelhi#G20#G20SummitIndia#G20Summit2023,