(स्पोर्स्ट डेस्क):  नोवाक जोकोविच ने डेनिल मेदवेदेव को हराते हुए यू यूएस ओपन 2023 का खिताब अपने नाम यह जोकोविच का चौथा यूएस ओपन टाइल था. दोनों के बीच यह मुकाबला आर्थर ऐश स्टेडियम में खेला गया था. जोकोविच सबसे ज़्यादा ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाले खिलाड़ी हैं. जोकोविच ने पहला सेट 6-3 से आसानी से जीता। इसके बाद दूसरे सेट में जोकोविच और मेदवेदेव के बीच जमकर संघर्ष हुआ, जो एक घंटे और 44 मिनट तक चला। जोकोविच ने 7-6 (7-5) से यह सेट अपने नाम किया। तीसरे सेट में जोकोविच ने 6-3 से जीत दर्ज कर मेदवेदेव को पटखनी दी। इस जीत के साथ ही जोकोविच ने अपने करियर में अब कुल 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब को अपने नाम कर लिया है। जोकोविच ने सेरेना विलियम्स को पीछे छोड़ दिया है।

#USOpen2023#USOpen#NovakDjokovik#NovakDjokovic,