(बॉलीवुड डेस्क): पुष्पा 1 के क्रेज के बाद अब मेकर्स ने पुष्पा 2 की रिलीज डेट का एलान कर दिया है।  पुष्पा 2-द रूल 15 अगस्त, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म दुनिया भर में कई भाषाओं में सिनेमा स्क्रीन पर रिलीज होगी. मेस्ट्रो सुकुमार द्वारा निर्देशित, माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में आइकन स्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं.  फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विनर देवी श्री प्रसाद में म्यूजिक दिया है. पुष्पा 2 फिल्म में फहद फासिल एसपी भंवर सिंह शेखावत के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हुए नजर आएंगे. वहीं रश्मिका मंदाना मोलेटी श्रीवल्ली के रूप में अपनी भूमिका में वापसी करने के लिए तैयार हैं. अल्लू अर्जुन की हर फिल्म को काफी पसंद किया जाता है। वह साउथ सिनेमा का जाना माना नाम हैं। उनकी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को देशभर में जमकर दर्शकों का प्यार मिला था । 

#Pushpa2TheRule#Pushpa2#AlluArjun,