केबीसी 15 को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति
(बॉलीवुड डेस्क): 'कौन बनेगा करोड़पति' का 15वां सीजन 14 अगस्त 2023 से शुरू हो गया है। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 15 का पहला करोड़पति मिल गया है। जसकरण सिंह इस सीजन में 1 करोड़ रुपये की भारी रकम जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं। केबीसी में आए अभी तक के कई कंटेस्टेंट ने एक करोड़ के सवाल तक पहुंचकर गेम को क्विट कर दिया. लेकिन अब शो के 15वें सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है. पंजाब के जसकरन की काबिलियत को देखकर खुद बिग बी भी उनसे इम्प्रेस हो गए. जसकरन ने एक करोड़ की धनरााशि अपने नाम कर ली है. अब उनकी परीक्षा सात करोड़ के सवाल पर होगी. प्रोमो में दिखाया गया कि सीट से खड़े होते हुए अमिताभ बच्चन ने जसकरन के एक करोड़ रुपये जीतने की घोषणा की और उनके पास जाकर गले लगा लिया। जसकरन की खुशी भी सातवें आसमान पर नजर आ रही है।
#KaunBanegaCrorepati#KBC15#KBC15FirstCrorepati,







