खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारत सरकार इन दिनों ई-वाहनों को प्रमोट करने में पूरी तरह से लगी हुई है। हाल ही में G20 समिट में भी भारत ने ग्रीन एनर्जी को काफी प्रमोट किया। इस बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि वह डीजल इंजन वाहनों पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत टैक्स लगाने का प्रस्ताव करने की योजना बना रहे हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि '2014 में दुनिया में भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री सातवीं पोजिशन पर थी, आज तीसरे नंबर पर है. आत्मनिर्भर भारत का उद्देश्य दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल होना है. यह इंडस्ट्री 10 करोड़ लोगों को डायरेक्ट और इन डायरेक्ट जॉब देगी.' उन्होंने यह भी कहा कि 'G20 के दौरान ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस को लेकर सहमति बनी है. उन्होंने यह भी कहा कि हम 89 प्रतिशत फॉसिल फ्यूल इंपोर्ट कर रहे हैं. बायोफ्यूल अलायंस के साथ दुनिया आगे बढ़ेगी. बायोफ्यूल पर तकनीक का इस्तेमाल करके हम ऊर्जा आयातक से निर्यातक बन सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हम 89 प्रतिशत फॉसिल फ्यूल इंपोर्ट कर रहे हैं. बायोफ्यूल अलायंस के साथ दुनिया आगे बढ़ेगी. बायोफ्यूल पर तकनीक का इस्तेमाल करके हम ऊर्जा आयातक से निर्यातक बन सकते हैं.

#DieselCar#NitinGadkari#Diesel Vehicles,