कोहली और राहुल ने मचाया तूफान, भारत की पाकिस्तान पर रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत
(स्पोर्ट्स डेस्क): एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में किंग विराट कोहली और लम्बे समय बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे केएल राहुल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए दोनों ने शतक ठोके। विराट ने 94 गेंद में नाबाद 122 रन की पारी खेल रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह वनडे में सबसे तेज 13 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। वहीं, राहुल ने 106 गेंद में 111 रन बनाए। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तानी टीम पूरी तरह पस्त नजर आई. पहले गेंदबाजों ने निराश किया और फिर बल्लेबाजों ने लुटिया डुबो दी. पाकिस्तान की टीम को इस मैच में 357 रनों का लक्ष्य मिला था, इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान टीम की पारी को सिर्फ 128 रनों पर समेट दिया. भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 5 विकेट अपने नाम किए. इस मैच में भारत ने रिजर्व डे वाले दिन पाकिस्तान को 228 रनों के बड़े अंतर से मात दी. विराट कोहली और केएल राहुल के नाबाद शतक के बाद कुलदीप यादव की फिरकी के जादू से भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया. पाकिस्तान के खिलाफ रनों के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी जीत है.
#INDvsPAK#IndiavsPakistan#Asiacup2023#AsiaCup#TeamIndia,







