योगी कैबिनेट में धान क्रय नीति को मिली मंजूरी, धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया
लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई बड़े और अहम् फैसलों पर मुहर लगी, बैठक में धान क्रय नीति को मंजूरी मिल गई है. सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 143 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने की घोषणा की हैं .लोकभवन में हुई योगी कैबिनेट बैठक में 15 प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव पास किया है. झांसी में नोएडा विकास प्राधिकरण की तर्ज पर एक नई टाउनशिप विकसित की जाएगी. अयोध्या, फिरोजाबाद, सहारनपुर में नगरीय बसों का संचालन के लिए एसपीवी का गठन किया गया है. यूपी पुलिस में तैनात आरक्षी और मुख्य आरक्षी को अब 500 रुपए मोटरसाइकिल भत्ता मिलेगा.
#UPCabinetMeeting#CMYogi#UPNews#YogiCabinet,







