नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर एशियन गेम्स में लहराया परचम
(स्पोर्ट्स डेस्क) : भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में कमाल करते हुए लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है. वहीं, भारत के ही किशोर जेना ने 87.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत हासिल किया। नीरज ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में भी स्वर्ण जीता था। वहीं, किशोर का यह पहला एशियाई खेल है और उन्होंने रजत पर कब्जा जमाया। वहीं, पिछले दिनों हंगरी में आयोजित डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था. दरअसल, नीरज चोपड़ा के जीत के सिलसिला तकरीबन 7 साल पहले शुरू हुआ था. साउथ एशियन गेम्स 2016 में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था, इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 1951 से भाला फेंक एशियाई खेल का हिस्सा रहा है। यह 72 वर्षों में पहली बार है जब इस स्पर्धा में भारत के ही दो एथलीट ने स्वर्ण और रजत पर कब्जा जमाया हो। नीरजा का पहला थ्रो 82.38 मीटर का रहा। इस थ्रो के बाद वह पहले स्थान पर पहुंच गए थे। भारत के ही किशोर जेना उनके बाद दूसरे स्थान पर थे। जेना ने 81.26 मीटर का थ्रो किया था। जापान के गेंकी डीन 78.87 थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर थे।
#NeerajChopra#JavelinThrow#KishoreJena#AsianGames2023#AsianGames#AsianGamesHangzhou,







