लखनऊ/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ 7 अक्टूबर को देवभूमि उत्तराखंड आयेंगे हैं, सीएम योगी के केदारनाथ पहुंचकर बाबा के दर्शन और पूजा अर्चनाकरने की भी जानकारी मिल रही हैं , ख़बरों के मुताबिक 7 अक्टूबर को सीएम योगी केदारनाथ पहुंचेंगे, वही सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन सुरक्षा अलर्ट हो गया हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये जा रहे हैं। दरअसल 7 अक्टूबर को उत्तराखंड में मध्य क्षेत्रीय परिषद की होने वाली बैठक में सीएम योगी भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ इसी दिन बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए केदारनाथ धाम भी पहुंचेंगे। यद्यपि, अभी उनके केदारनाथ दौरे के कार्यक्रम की विधिवत पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सीएम योगी के संभावित दौरे को देखते हुए व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।
 

#CM Yogi Adityanath#Kedarnath#BabaKedarnath,