(स्पोर्ट्स डेस्क) : भारतीय धरती पर आज से वनडे विश्व कप 2023 का आगाज हो रहा है, विश्व कप की शुरुआत नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 2019 विश्व कप के दो फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच से होगी। विश्व कप में राउंड रॉबिन स्टेज में 45 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि तीन मुकाबले नॉकआउट स्टेज के होंगे। यानी कुल 48 मैच खेले जाएंगे। 19 नवंबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम की नजर तीसरी बार चैंपियन बनने रहेगी है। भारत ने 1983 और 2011 में विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। पिछली बार 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जब भारतीय टीम चैंपियन बनी थी तब विश्व कप का आयोजन भारत में ही हुआ था। 
भारतीय टीम विश्व कप में अपना पहला मैच 8 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, भारत का पाकिस्तान से मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के बाद अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और आखिरी ग्रुप मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। राउंड रॉबिन फॉर्मेट में एक मैच जीतने पर टीमों को दो अंक मिलेंगे। अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। सेमीफाइनल जीतने वाली टीमों के बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेला जायेगा। राउंड रॉबिन स्टेज में बारिश या किसी और कारण से मुकाबला रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। वहीं, सेमीफाइनल और फाइनल रद्द होने पर रिजर्व डे की व्यवस्था की गई है। ये मैच बारिश की वजह से जहां रुकेगा, रिजर्व डे पर उसी स्कोर उसी स्थान से खेल शुरू होगा।


वर्ल्ड कप के भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, रवीचंद्रन अश्विन , जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.

#WorldCup2023#WorldCup#Teamindia#ICCWorldCup ,