(स्पोर्ट्स डेस्क) : गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे विश्व कप का आगाज हुआ। उद्घाटन मैच में ड्वेन कॉन्वे और रचिन रविन्द्र की शानदार शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हरा दिया. न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 283 रनों का लक्ष्य था. न्यूजीलैंड ने महज 36.2 ओवर में 1 विकेट पर 283 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. न्यूजीलैंड के लिए ड्वेन कॉन्वे और रचिन रविन्द्र ने शानदार शतक जड़ा. ड्वेन कॉन्वे और रचिन रविन्द्र के बीच दूसरे विकेट के लिए 273 रनों की अटूट पार्टनरशिप हुई. ड्वेन कॉन्वे 121 गेंदों पर 152 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 19 चौके और 3 छक्के जड़े. रचिन रविन्द्र 96 गेंदों पर 123 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 5 छक्के जड़े. वहीं, इंग्लैंड के लिए महज सैम करन को कामयाबी मिली. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 282 रन बनाए। ग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 50 रन के आंकड़े को नहीं छू सका। कप्तान जोस बटलर ने 43 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो ने 33, हैरी ब्रूक ने 25 और लियाम लिविंगस्टोन ने 20 रन का योगदान दिया। आदिल रशीद ने नाबाद 15, डेविड मलान और सैम करन ने 14-14, मार्क वुड ने नाबाद 13, मोइन अली और क्रिस वोक्स ने 11-11 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 36.2 ओवर में एक विकेट पर 283 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

#WorldCup2023#ODIWorldCup#ENGvsNZ#EnglandvsNewZealand ,,