(बॉलीवुड डेस्क): अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर कॉमेडी ड्रामा ‘ओएमजी 2’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। 'ओएमजी 2' अब 8 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। 'ओह माय गॉड 2' साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सेक्स एजुकेशन पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया. अक्षय कुमार की ये फिल्म 8 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म  नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. नेटफ्लिक्स ने इसे लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है. 

#Netflix#OMG2OTTRelease#Bollywoodnews,#Akshyakumar#OMG2#AkshayKumarandPankajTripathi#YamiGautam,