चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर मंत्री संजीव बालियान ने दी श्रद्धांजलि
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): किसानों के हक के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, किसान मसीहा, बाबा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर मुज़फ्फरनगर सांसद और केन्द्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने ऐतिहासिक गांव सिसौली पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबा टिकैत की जयंती पर सिसौली में हवन का आयोजन किया गया।

सिसौली में आयोजित हवन में किसानों, किसान नेताओ, राजनीतिक दलों के नेताओं ने आहुति दी। किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की यादें और बातें आज भी किसानों के जेहन में है। बाबा ने किसानों को एकजुट कर अधिकारों के लिए संघर्ष करना सिखाया। बाबा टिकैत ने जीवन में कुछ आदर्श मापदंड स्थापित किए, जिनके कारण वह अमर हो गए। उनका जीवन किसान और उसकी खुशहाली के लिए समर्पित रहा।

#UPNews#MuzaffarnagarNews#SanjeevBaliyan#MahendraSinghTikait#RakeshTikait,,







