दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. कैबिनेट ने महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में इस पर मंजूरी दी गई. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में 4% की वृद्धि हुई। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा की डीए बढ़ोतरी का फैसला एक जुलाई 2023 से ही लागू होगी। इस तरह सैलरी के साथ तीन महीने का एरियर मिलेगा. अक्टूबर की सैलरी में डीए का पैसा बढ़कर मिलेगा. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दूसरा निर्णय रेलवे विभाग के नन गजेटेड रेलवे कर्मियों के हित में हैं। त्योहारों के पहले 11 लाख 7 हजार 344 नन गजेटेड रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन का बोनस यानी 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस देने का तय किया है।
#Cabinet#DA#RailwayEmployeesBonus#modicabinet#7thpaycommission ,







