जफ्फरनगर के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने की विकास कार्यो की समीक्षा
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुजफ्फरनगर के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने की विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की, विकास भवन सभागार में कानून व्यवस्था एवं सीएमडेश बोर्ड की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप अपराधियों पर शिंकजा कसा जाये और जघन्य अपराधों को जड़ से समाप्त किया जाये। उन्होने कहा कि अपराधों व अपराधियों को रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय किये जाये। अपराधी सलाखों के पीछे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारकर आमजन तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने विकास भवन सभागार में जिला प्रोबेशन कार्यालय की ओर से 10वी व 12वी उत्तीर्ण के मेधावी छात्र छात्राओं को लेपटॉप का वितरण करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी और पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
#UPNews#MuzaffarnagarNews#SomendraTomar,







