करवा चौथ पर उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को दिया तोहफा
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : करवा चौथ का विशेष महत्व है, इस खास दिन पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। ये दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए करवा चौथ पर उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंगलवार दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। करवा चौथ का त्योहार मुख्य रूप से पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और राजस्थान आदि राज्यों में मनाया जाता है।
1 नवंबर 2023 यानी करवा चौथ की रात्रि 08:15 बजे चंद्रोदय होगा। करवा चौथ पूजा मुहूर्त सायं 05 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 54 मिनट तक रहेगा और अमृत काल सायं 07 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इस समय आप चंद्रमा को देखकर व्रत का पारण सकते हैं।

#Karwa Chauth #Karwa Chauth 2023#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,,







