(बॉलीवुड डेस्क): ओटीटी प्ले अवार्ड्स 2023 के विजेताओं की घोषणा मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में की गयी। इस अवॉर्ड फंक्शन में राजकुमार राव, कार्तिक आर्यन, काजोल से लेकर अनिल कपूर जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की।  अनिल कपूर को ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स में सीरीज 'द नाइट मैनेजर' के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। ओटीटी प्ले अवार्ड्स 2023 में राजकुमार राव को ओटीटी परफॉर्मर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। 
अनिल कपूर ने यह अवॉर्ड अपने दिवंगत दोस्त और एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक को समर्पित किया। अनिल कपूर ने कहा, 'मुझे यह अवॉर्ड मिला, मैं बेहद खुश हूं। यह अवॉर्ड में अपने प्रिय दोस्त सतीश कौशिक को समर्पित करता हूं। धन्यवाद।'
 

#OTT Play Awards 2023#OTT Play Awards#BollywoodNews#Anil Kapoor#Entertainmentnews##Khabarnewindia#khabarindia,