(स्पोर्ट्स डेस्क): विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया है। यह इस विश्व कप में अफगानिस्तान की तीसरी जीत है। इससे पहले इस टीम ने इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराकर उलटफेर किया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 49.3 ओवर में 241 रनों पर ढेर हो गई. श्रीलंका के लिए पाथुम निसांका ने 46 रन बनाए. कप्तान कुसाल मेंडिस ने 39 रन, जबकि सदीरा समरविक्रम ने 36 रन की पारी खेली. निचले क्रम में महीश तीक्ष्णा ने 29 और एंजेलो मैथ्यूज ने 23 रनों की पारी खेली. अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 45.2 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 242 रन बनाए और ये मैच जीत लिया. इस बार के वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है. उनकी टीम ने एक-एक करके वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में चैंपियन बन चुकी तीन टीमों को हराया, और अब उनकी नज़र सेमीफाइनल पर है. 

#AFG vs SL#ICC ODI World Cup 2023#ODI World Cup 2023 ,