राम भक्ति में डूबी देवभूमि, 'जय श्रीराम रथ' बन रहा आकर्षण का केंद्र
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने के लिए हर स्तर की तैयारियां चल रही हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही राजधानी दून का माहौल राममय हो गया है। पूरे शहर में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रमों की झलक देखने को मिल रही हैं, इसी क्रम में देहरादून के व्यवसायी और फ़िल्म निर्माता वैभव गोयल की श्री राम के प्रति अटूट आस्था देखने को मिल रही है।

इसी को देखते हुए वे स्वयं के खर्चे पर देहरादून में जय श्रीराम रथ चला रहे है। सेल्फी with जय श्री राम” श्रीराम रथ की थीम रखी गयी हैं । शहर के विभिन्न हिस्सों में ये रथ चल रहा है, जिसमे श्रीराम से जुड़े भजन, कथा एवं गीत का एलईडी स्क्रीन में प्रदर्शन किया जा रहा है।

आकर्षण का केंद्र बन रहे श्रीराम रथ के आस पास रामभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। भगवान श्रीराम के भजनों से दून गूंज रहा हैं। जगह जगह पर रामभक्तों द्वारा श्रीराम रथ का जोरदार और भव्य स्वागत किया जा रहा हैं, और श्रीराम के भजनों पर लोग जमकर नाच रहे हैं साथ ही एक दूसरे को गले लगाकर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं, सेल्फी with जय श्री राम” का हिस्सा आप भी बन सकते है, इस ख़ास मुहीम के साथ।

इसके साथ ही कलर्ड चैकर्स फिल्म्स एण्ड एंटरटेनमेंट प्रा0 लि0 सेल्फी विद जय श्री राम के साथ साथ अपनी आगामी फीचर फिल्म "मीठी" के प्रचार प्रसार हेतु पूरे उत्तराखंड में मोबाईल थियेटरों का संचालन करने जा रहा है।

#RamMandir#RamMandirInauguration#AyodhyaRammandir#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,







