खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म होने के बाद भगवान रामलला अपने मंदिर में विराजमान हुए हैं। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। अयोध्या में राम मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह की सोमवार (22-01-2024) को करीब साढ़े बारह बजे (12.29 बजे) प्राण प्रतिष्ठा हुई. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्राण-प्रतिष्ठा से संबंधित अनुष्ठान में हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने रामलला की आरती की और भगवान राम की मूर्ति को दंडवत प्रणाम किया. प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद पीएम मोदी ने संतों से आशीर्वाद लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने 11 का अपना व्रत भी तोड़ा. प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में पीएम मोदी के अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत,यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मौजूद रहे. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में साधुओं से आशीर्वाद लिया। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।  प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान श्री राम के सामने साष्टांग दंडवत प्रणाम किया है. पीएम मोदी का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भगवान राम गर्भगृह में विराजमान हो चुके हैं. पीएम मोदी ने भगवान राम की पहली आरती भी की. पीएम मोदी के साथ गर्भगृह में मोहन भागवत, सीएम योगी भी मौजूद रहे. इन भव्य तस्वीरों को देखकर पूरा भारत देश आज भावुक हो गया. 

#RamMandirPranPrathistha#RamMandir#RamMandirInauguration#AyodhyaRammandir,