कंगना रनौत ने अयोध्या पहुंच मंदिर में लगाया झाड़ू
(बॉलीवुड डेस्क): 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कंगना रनौत अयोध्या पहुंच चुकी हैं। वहीं भगवान के दर्शन करने के बाद कंगना ने झाड़ू भी लगाई. एक्ट्रेस अयोध्या से लगातार तस्वीरें शेयर कर रही हैं. वहीं मंदिर की सफाई करने के बाद कंगना काफी खुश नजर आईं. वहीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले कंगना ने परमपूजनीय श्री रामभद्राचार्य जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद भी लिया. इसकी कुछ तस्वीरें कंगना ने अपने इंस्टा पर भी शेयर की है। कंगना रनौत ने रामभद्राचार्य की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'आओ मेरे राम। आज परमपूजनीय श्री रामभद्राचार्य जी से भेंट हो गई और उनका आशीर्वाद भी मिल गया।
#KanganaRanaut#Bollywoodnews#RamMandir#RamMandirInauguration#AyodhyaRammandir,







