(स्पोर्ट्स डेस्क): शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है. उनकी यह तीसरी शादी है. शोएब इससे पहले सानिया के साथ थे. सानिया और शोएब ने 2010 में शादी की थी. इन दोनों का रिश्ता करीब 14 साल चला. शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थी। आखिरकार सानिया मिर्जा ने अपनी चुप्पी तोड़ ही दी और उन्होंने अपने एक्स हसबैंड शोएब मलिक की तीसरी शादी पर बड़ा रिएक्शन दिया है. दरअसल, सानिया मिर्जा की टीम ने रविवार को एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर दिया है. एक बयान में सानिया की टीम और उनके परिवार ने लिखा- सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है। हालांकि, आज उनके लिए यह साझा करने की जरूरत पैदा हो गई है कि शोएब और उनका कुछ महीने पहले ही तलाक हो गया है। वह शोएब को उनकी आगे की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देती हैं। 

बयान में आगे लिखा है, 'सानिया के जीवन के इस संवेदनशील समय में, हम सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अनुरोध करना चाहते हैं कि वे किसी भी अटकलबाजी में शामिल होने से बचें और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें।' इससे पहले सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने कहा था कि यह एक 'खुला' था, जो एक मुस्लिम महिला के अपने पति को एकतरफा तलाक देने के अधिकार से संबंधित है। बता दें कि शोएब मलिक ने साल 2010 में सानिया मिर्जा से शादी करने के बाद पहली पत्नी आयशा सिद्दीकी को तलाक दे दिया था. साल 2010 में शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने हैदराबाद में निकाह किया था. साल 2018 में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक माता-पिता बने. 30 अक्टूबर 2018 को सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बेटे इजहान मिर्जा मलिक का जन्म हुआ था. शोएब और सानिया के संबंधों में दरार की खबरें 2022 से आ रही थी और पिछले दो साल में दोनों को साथ नहीं देखा गया.

#SaniaMirza#ShoaibSaniaMirzaDivorce#ShoaibMalik#SaniaMirzaShoaibMalik,