(स्पोर्ट्स डेस्क) : सूर्यकुमार यादव को आईसीसी ने टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया है। सूर्या लगातार दो बार टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर बनने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले साल 2022 के लिए भी उन्हें यह अवॉर्ड मिला था। साल 2023 में सूर्यकुमार यादव ने 17 पारियों में 733 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 48.86 और स्ट्राइक रेट 155.95 का रहा है। साल 2022 में भी सूर्या ने आईसीसी का ये अवार्ड अपने नाम किया था। साल 2021 से आईसीसी ने इस अवार्ड को देना शुरू किया था। पहला अवार्ड पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को मिला था। इसके बाद अब बैक टू बैक दो बार सूर्यकुमार यादव से इस अवार्ड को अपने नाम किया है। 

#ICCAwards#ICC#BCCI#Cricketnews#SuryakumarYadav,