खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): एनडीए को बाहर करने के लिए बने विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन को लोकसभा चुनाव 2024 से बड़ा झटका लगा है. पश्चिम बंगाल में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और टीएमसी की बेनतीजा बातचीत के बाद ममता बनर्जी ने 'एकला चलो रे' की घोषणा कर दी.  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया है कि लोकसभा चुनाव में टीएमसी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। किसी दल के साथ ममता बनर्जी, कोई गठबंधन नहीं करेंगी। ममता बनर्जी और कांग्रेस के बीच तनाव होने की खबरें, पिछले दो तीन माह से आ रही थीं। लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय नहीं हो सका था। बनर्जी के इस बयान पर राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ममता बनर्जी को जब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अहंकारी और बेईमान कहा था, तभी इंडिया गठबंधन के दरकने की स्क्रिप्ट लिखी गई थी। अब ममता बनर्जी के इस बयान से विपक्षी गठबंधन, मुसीबत में फंसता नजर आ रहा है।

#MamataBanerjee#LokSabhaElections#LokSabhaElections2024#LoksabhaChunav,