मुजफ्फरनगर में भगवान श्रीराम की मूर्ति को किया खंडित
मुजफ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव दिनकरपुर में स्थित शिव दुर्गा मंदिर में विराजमान भगवान श्रीराम की मूर्ति गतरात्रि असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिए जाने से गांव में तनाव फैल गया। मंदिर के सेवादार हरिमोहन त्यागी के मुताबिक जब वह मंगलवार की सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना करने आया, तो उसने भगवान श्रीराम की मूर्ति को खंडित हुए देखा, उसने ग्राम प्रधान जोनू त्यागी को घटना की सूचना दी। सूचना पर ग्राम प्रधान के साथ सैकड़ों ग्रामीण मंदिर पर जमा हो गए। जानकारी के अनुसार शाहपुर के गांव दिनकरपुर में असामाजिक तत्वों ने दुर्गा मंदिर में स्थापित प्रभु श्रीराम की मूर्ति को तोड़ दिया। दिन निकलने पर श्रद्धालु पहुंचे, तो प्रकरण की जानकारी मिली। इस बात की जानकारी मिलते ही सैंकडों ग्रामीण मौके पर जमा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि श्रीराम की मूर्ति टूटी हुई है। ग्रामीण मंदिर में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मंदिर में मूर्ति टूटे जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। भाजपा नेता विवेक बालियान, नितिन मलिक, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष डा मुनीश त्यागी आदि सैकड़ों ग्रामीणों ने अधिकारियों से वार्ता कर आरोपियों को 24 घण्टे में गिरफ्तार करने का समय दिया तथा घटना का खुलासा करने के सम्बंध में चार सदस्य कमेटी का गठन किया गया।
#Muzaffarnagarnews#UPNews,







